Aligarh News: बच्चों के आधार कार्ड बनवाने को कहा, तो पति ने पत्नी को लाठी से पीटा, ब्लेड से काटकर किया घायल

[ad_1]

ब्लेड से हमला प्रतीकात्मक

ब्लेड से हमला प्रतीकात्मक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला ने आधार कार्ड की एहमियत को समझते हुए पति से बच्चों के आधार कार्ड बनवाने को कहा। पति ने बस इतनी से बात पर पहले पत्नी को लाठी से पीटा, फिर ब्लेड लेकर शरीर को कई जगह काट दिया। पत्नी ने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

जट्टारी कस्बा क्षेत्र के गांव जरतौली में महिला ने पति पर लाठी-डंडों से मारपीट कर ब्लेड से काटकर घायल करने का आरोप लगाया है। ममता पत्नी अजय निवासी जरतौली ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसने पति से बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए कहा था। 

इसे लेकर पति ने उसे गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से मारा-पीटा। उसके बाद ब्लेड से उसके शरीर पर प्रहार कर घायल कर दिया, जिससे उसको गंभीर चोट आईं। महिला ने थाने में तहरीर देकर पति पर कार्रवाई करने की मांग की है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *