Aligarh News: बाइक से टकराई नील गाय, युवक की मौत, रोते-बिलखते छोड़ गया परिवार को

[ad_1]

Nilgai collides with bike, youth dies

नील गाय की टक्कर से युवक की मौत
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


सड़क पर अचानक नील गाय के निकल कर आने से बाइक उससे टकरा गई। बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक ने परिवार को रोते-बिलखते छोड़ा। गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

अलीगढ़ में दादों के गांव हुसैंनपुर शहजादपुर निवासी 43 यशवीर सिंह पुत्र नत्थू सिंह 30 अक्तूबर को अपने गांव से अपने भाई के साथ अपनी बाइक से छर्रा गल्ला मंडी के लिए जा रहे थे। रास्ते में गांव अटा के पास नील गाय से उनकी बाइक टकरा गई। जिसके चलते वे गंभीर रूप से घायल हो गये थे। पुलिस ने घायल छर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। 

हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उनको अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल से गंभीर अवस्था में परिजन ने दिल्ली स्थित सफदरगंज में भर्ती कराया। 3  नवंबर की रात को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे एक बेटा, दो बेटियों संग परिवार को रोते बिलखते छोड़ गया। 4 नवंबर को शव का गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *