Aligarh News: बिजली के तार टूटकर खेत में गिरे, चिंगारी से छह बीघे गेहूं जला

[ad_1]

Six bighas of wheat crop burnt due to breaking of electric wire

जलती हुई फसल
– फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार


खेतों के ऊपर से बिजली के तार गुजरने से किसानों का भारी नुकसान पहुंचाया है। बिजली का तार टूट गया, जिससे खेतों में रखी छह बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। 

10 अप्रैल को बरला के गांव चोंचई में बिजली के तार टूटकर खेतों में गिरने से छह बीघे में गेहूं की फसल जल गई। दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से गांव निवासी जीता व अजीत पुत्रगण सूरजपाल की साढ़े तीन बीघा, सुधीर, विनय व प्रवेश पुत्रगण महीपाल सिंह की दो बीघे और कान्हा पुत्र जुगेंद्र की आधे बीघे में गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। भारतीय किसान यूनियन के पूर्व जिला महासचिव चौधरी नबाब सिंह ने बताया कि जर्जर लाइन सम्बंधित विधुत विभाग को पहले ही अवगत कराया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *