Aligarh News: भ्रूण लिंग जांच करने पर इगलास में हॉस्पीटल पर छापा, डॉक्टर समेत तीन गिरफ्तार, पांच पर मुकदमा

[ad_1]

Hospital raided in Iglas for sex determination

इगलास में भ्रूण लिंग जांच करने पर छापा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के पीएनडीटी टीम ने सोमवार को अलीगढ़ के इगलास में भ्रूण लिंग जांच करते हुए डॉक्टर समेत पांच को पकड़ा। स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान अस्पताल से भारी मात्रा में गर्भपात की दवाइयां भी प्राप्त हुई हैं। विभाग ने इसे जब्त कर लिया है। 

हॉस्पीटल पर छापा

पीएनडीटी इंचार्ज डॉक्टर मानसिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। शिकायत मिली थी कि अलीगढ़ के इगलास स्थित विजय हॉस्पिटल एंड अल्ट्रासाउंड में गर्भ में पल रहे लड़का-लड़की की जांच की जाती है। इस पर फरीदाबाद पीएनडीटी की टीम बनाई गई। टीम सोमवार को एक गर्भवती महिला को लेकर गई। डॉक्टर जांच के लिए मान गए। जांच की एवज में डॉक्टरों ने महिला से 30,000 रुपए मांगे। स्वास्थ्य विभाग के इशारा पर महिला ने डॉक्टरों को पैसे दे दिए, जैसे ही आरोपियों ने जांच शुरू की विभाग की टीम ने रंगे हाथों दबोच लिया। इस दौरान मौके से भारी मात्रा में दवाइयां मिली हैं। विभाग ने जांच और गर्भपात की दवाइयों को जब्त कर लिया है।

डॉ. मानसिंह ने बताया कि जांच करते हुए पकड़े जाने पर भीड़ का फायदा उठाकर आशीष मौके से फरार हो गया, जबकि डॉ. ललित उपाध्याय, सोनू और महिलाओं को जांच के लिए अस्पताल पहुंचाने वाला एजेंट विजेंद्र को मौके से दबोच लिया गया। स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर आशीष, डॉ. ललित उपाध्याय, सोनू और एजेंट विजेंद्र और अस्पताल मालिक डीके गोयल के खिलाफ स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीएनडीटी इंचार्ज के मुताबिक समय-समय पर गर्भ में लड़का-लड़की की जांच और गर्भपात की दवाइयां देने वालों की जांच की जा रही है, ऐसे लोगों पर कार्रवाई जारी है। 

साल 2023 में हुई थी कार्रवाई 

स्वास्थ्य विभाग साल 2023 में लगातार गर्भपात की दवाओं और लिंग जांच करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। मेडिकल स्टोर और अस्पतालों की जांच जारी है। जनवरी में करीब 5 मेडिकल स्टोर, फरवरी में 6, मार्च में 6 और अप्रैल में 2 मेडिकल स्टोर की जांच की गई है। इसके अलावा अप्रैल में फरीदाबाद के अलावा स्वास्थ्य विभाग ने उत्तर प्रदेश में 2 जगहों पर छापेमारी कर डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की है।  इसके अलावा सोनीपत और मध्य प्रदेश में भी टीम छापेमारी कर चुकी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *