Aligarh News: मगध एक्सप्रेस में यात्री मिला बेहोश, बढ़ गया था मधुमेह एवं ब्लड प्रेशर

[ad_1]

Passenger found unconscious in Magadh Express

बेहोश यात्री का उपचार करते डॉक्टर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मगध एक्सप्रेस में सवार एक यात्री की तबीयत शनिवार को अचानक बिगड़ गई, जिससे वह बेहोश हो गया। ट्रेन के रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर आरपीएफ की टीम ने यात्री को उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

आरपीएफ के एसएसआई अमित चौधरी के अनुसार टूंडला कंट्रोलर से सूचना मिली कि ट्रेन में सवार 75 वर्षीय यात्री लाल मोहन तिवारी की तबियत बिगड़ गई है। मधुमेह एवं ब्लड प्रेशर बढ़ने से ऐसा हुआ था। यात्री की पुत्री चंदा निवासी मंगलोपुरी, दिल्ली को जानकारी दी। सूचना पर रिश्तेदार रवि शर्मा निवासी सुरक्षा विहार, थाना बन्नादेवी आ गए। लाल मोहन तिवारी को कुछ देर बाद होश आ गया। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *