Aligarh News: मैक्स ने बाइक में मारी टक्कर, खाद लेकर लौट रहे युवक की मौत

[ad_1]

Young man dies due to collision with Max bike

मृतक सूरजपाल
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


अलीगढ़- पनैठी के पास मैक्स गाड़ी ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विजयगढ़ के नगलावरी निवासी 52 वर्षीय सूरजपाल पुत्र ज्ञान सिंह खेती के लिए खाद लेने गया था।  बाइक से सुबह 11 बजे अलीगढ़ से अपने गांव नगलावरी आ रहा था। जैसे ही वह पनेठी पार करके सीहोर की तरफ जाने के लिए मुड़ा, तो पीछे से आ रही मैक्स गाड़ी ने बाइक सवार को रौंद दिया। 

मौका देखकर मैक्स चालक फरार हो गया। हादसे की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन घायल युवक को मेडिकल लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में युवक की मौत से पत्नी सर्वेश देवी, बच्चे चांदनी-रितिक का रो-रो कर बुरा हाल है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *