Aligarh News: रोडवेज बसों में बढ़ा किराया हुआ संशोधित, महरावल मोड़ पर नहीं रोका जाएगा बस को

[ad_1]

Fares increased and revised in roadways buses

गांधी पार्क बस स्टैंड पर खड़ी ई बस
– फोटो : संवाद

विस्तार


अलीगढ़ में गांधीपार्क बस स्टेशन से संचालित होने वाली रोडवेज बसों का संचालन मसूदाबाद बस स्टैंड एवं सेटेलाइट बस स्टैंड से शुरू हो गया है। अभी तक यात्रियों को यह पता नहीं चल पा रहा है कि गंतव्य तक जाने वाली बसें किस स्टैंड से मिलेंगी। रात के समय बस स्टैंड पर बसें न आने और अधिकांश बसों के बाईपास होकर चले जाने से यात्रियों को बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मुसाफिरों को शहर के तीनों बस स्टैंड के अलावा बाईपास तक की दौड़ लगानी पड़ रही है। बाईपास तक पहुंचने के लिए उन्हें ऑटो व ई-रिक्शा चालकों को मनमाना किराया अदा करना पड़ रहा है। उधर, रोडवेज ने बसों के बढ़ाए गए किराये को संशोधित कर दिया है।

बढ़ा किराया हुआ संशोधित

रोडवेज बसों के किराये में 7 फरवरी रात से वृद्धि कर दी गई है। यात्रियों को नई दरों से किराया देना पड़ रहा है। यात्रियों एवं परिचालकों के बीच कहासुनी भी देखने को मिल रही है। क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि गांधीपार्क बस स्टैंड को बंद कर दिए जाने के बाद बसों के किलोमीटर बढ़ गए हैं। बढ़े किराये में 8 फरवरी को कुछ बदलाव भी किया गया है और संशोधित किराया सूची जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली, मेरठ,बुलंदशहर, गभाना की ओर जाने वाली बसों को अब महरावल मोड़ पर नहीं रोका जाएगा। बसें सीधी सारसौल सेटेलाइट व मसूदाबाद बस स्टैंड आएंगी। इन बसों का किराया पूर्व की तरह यथावत रहेगा।

  • अलीगढ़ से गभाना सारसौल स्टैंड से 32 रुपये
  • अलीगढ़ से गभाना तक मसूदाबाद बस स्टैंड से 32 रुपये

(नोट : किराया सभी रोडवेज की साधारण बस सेवा)

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *