Aligarh News: रोडवेज में होगी चालक -परिचालकों की भर्ती, खड़ी बसों का तब होगा संचालन

[ad_1]

यूपी रोडवेज की बस

यूपी रोडवेज की बस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोडवेज बसों में चालक-परिचालक की कमी को दूर करने के लिए जल्द ही संविदा पर भर्ती शुरू होगी। ऐसा होने से वर्कशॉप में खड़ी रहने वाली बसों का संचालन हो सकेगा और यात्रियों को बसों की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा।

यूपी रोडवेज में लंबे समय से चालक-परिचालकों की भर्ती नहीं हुई है। संविदा पर तैनात चालक-परिचालकों मे से अधिकांश के ड्यूटी छोड़कर चले जाने से विभिन्न मार्गों पर बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। ऐसा होने से सफर करने वाले यात्रियों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यात्रियों को मजबूरी में दूसरे वाहनों का सहारा लेकर सफर पूरा करना पड़ रहा है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि बसों पर चालक-परिचालकों की तैनाती के लिए संविदा पर जल्द ही भर्ती की तैयारी की जा रही है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *