[ad_1]

यूपी पुलिस।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अलीगढ़ के मडराक क्षेत्र में मथुरा रोड पर शनिवार रात सराफा कारोबारी से हुई लूट में पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है। मामले में दो और संदिग्ध पुलिस के सामने आए हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद जल्द खुलासा किया जाएगा।
बता दें कि जयगंज खाईडोरा निवासी हरीश वर्मा संग शनिवार शाम दुकान बंद कर लौटते समय यह लूट हुई थी। इसमें दो युवक पहले हिरासत में हैं। उनकी मदद से दो अन्य सामने आए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगी है। एसपी देहात पलाश बंसल का कहना है कि जल्द इन दोनों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
[ad_2]
Source link