Aligarh News: वाल्मीकि शोभायात्रा 28 अक्तूबर को, होंगे 31 बैंड व 101 झांकियां शामिल

[ad_1]

Valmiki Shobhayatra on 28th October

वाल्मीकि भगवान की पूजा करते महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा कमेटी के संस्थापक श्योराज जीवन
– फोटो : स्वयं

विस्तार


अलीगढ़ में वाल्मीकि शोभायात्रा को लेकर 24 अक्तूबर को वाल्मीकि बस्ती चंदनिया में बैठक हुई। जिसमें महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा कमेटी के संस्थापक श्योराज जीवन ने कहा कि 28 अक्तूबर को वाल्मीकि शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें 101 झांकियां शामिल होंगी। बैठक की अध्यक्षता रघुवीर लाल वाल्मीकि व संचालन मुख्य संयोजक महेंद्र राठौर ने किया। 

इस दौरान समाज के लोगों ने सभी का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राज जीवन ने कहा कि शोभायात्रा में 31 बैंड व 101 झांकियां शामिल होंगी। महेंद्र राठौर ने कहा कि वाल्मीकि बस्ती की तरफ से एक भव्य बैंड और एक भव्य झांकी मेला में शामिल होगी। इस मौके पर अध्यक्ष विष्णु खरे, मुख्य संचालक सुनील चौहान, मेला प्रभारी मोहित प्रताप सिंह, वरिष्ठ संयोजक राजेंद्र कुमार चौहान आदि मौजूद रहे। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *