Aligarh News: सड़क पार करती महिला में वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत, परिवार में छाया मातम

[ad_1]

Woman dies after being hit by unknown vehicle while crossing the road

सड़क दुर्घटना
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मडराक पर मथुरा रोड को पार करते समय अज्ञात वाहन ने एक महिला को टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव हसनपुर निवासी 65 वर्षीय शांती देवी पत्नी भगवान सिंह 19 फरवरी को किसी काम से मथुरा रोड पर गई थीं। वह सड़क पार करने लगीं, तभी अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारकर निकल गया। महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से उनके परिवार में मातम छा गया। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिवार की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *