[ad_1]

आसमान में छाए बादल।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ जिले में सोमवार सुबह तेज हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया। दोपहर में कुछ घंटे तेज धूप निकली। लेकिन, शाम होते ही मौसम फिर से सुहाना हो गया। जिससे आम लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं शाम के समय लोगों ने मौसम का मजा लिया।
सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से चार डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। रविवार सुबह तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया था। सोमवार सुबह तेज हवाओं चलने लगीं।
जिससे मौसम सुहाना हो गया। बादल भी छा गए। लेकिन थोड़ी देर बाद मौसम साफ हो गया। दोपहर में तेज धूप से लोग तिलमिला उठे। शाम को फिर मौसम ने करवट ले ली। देर शाम लोग अपने परिवार के साथ सैर सपाटा करने निकले। मौसम विभाग की मानें तो अगले एक सप्ताह तक बारिश होने की आशंका है। जिसने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है।
[ad_2]
Source link