[ad_1]

नीलम सिंह को सम्मानित करती राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
– फोटो : वीडियो ग्रेब
विस्तार
अलीगढ़ के टप्पल ब्लॉक की ग्राम पंचायत भरतपुर की प्रधान नीलम सिंह हीरे की तरह चमकीं। दरअसल जिस प्रकार से उनका नाम है, उसी प्रकार से उन्होंने अपने ग्राम पंचायत को भी चमका दिया। अपने काम की बदौलत फलक पर पहुंची नीलम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी सम्मानित किया है। साथ ही यूपी के मुखिया योगी आदित्यानाथ ने भी ट्विट करते हुए नीलम सिंह के कार्य की प्रशंसा कर बधाई दी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अलीगढ़ की तहसील खैर के ब्लॉक टप्पल के ग्राम भरतपुर की ग्राम प्रधान नीलम सिंह को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम बनाने के लिए स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 से सम्मानित किया। प्रदेश भर में सबसे पहले अलीगढ़ जिले की ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्त) प्लस मॉडल गांव के रूप में भरतपुर को चयनित किया गया है।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधान नीलम सिंह को ट्विट कर बधाई दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्रपति द्वारा Making The Village ODF Plus Model श्रेणी में जनपद अलीगढ़ निवासी सरपंच नीलम सिंह को ‘स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023’ मिलने पर हार्दिक बधाई। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से मातृशक्ति को प्राप्त यह असाधारण उपलब्धि सभी को प्रेरित करेगी।
मा. राष्ट्रपति जी द्वारा ‘Making The Village ODF Plus Model’ श्रेणी में जनपद अलीगढ़ निवासी सरपंच श्रीमती नीलम सिंह जी को ‘स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023’ मिलने पर हार्दिक बधाई!
आदरणीय प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से मातृशक्ति को प्राप्त यह असाधारण उपलब्धि सभी को प्रेरित करेगी। pic.twitter.com/410TvtyzuP
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 4, 2023
स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है, अब बायोगैस और प्राइमरी स्कूल में स्मार्ट क्लास की आगे प्लानिंग है। ग्रामीण भारत के लिए अभी बहुत कुछ करना है।- नीलम सिंह, प्रधान, भरतपुर
उनके द्वारा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत किए जा रहे कार्यों से जनपद के अन्य प्रधान अवश्य ही प्रेरणा प्राप्त करेंगे। महिला सशक्तीकरण के दौर में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबन्धन के क्षेत्र में अभिनव प्रयोग करते हुए असाधारण कार्य किए जा रहे हैं, इससे अवश्य ही जनपद का नाम आगे भी रोशन होगा। – इंद्र विक्रम सिंह, डीएम, अलीगढ़
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ठोस एवं तरल कचरा प्रबन्धन के लिये धनराशि भारत सरकार द्वारा दी जाती है। ग्राम भरतपुर की प्रधान नीलम सिंह द्वारा इस दिशा में अभिनव प्रयोग किया गया जिसे ’’कचरा से कंचन’’ का नाम दिया गया। इस अभिनव प्रयोग के अन्तर्गत घर-घर से ई-व्हीकल के माध्यम से कचरा एकत्रित कर एक निश्चित स्थान पर लाया जा रहा है, फिर उसकी छंटनी की जाती है, घरों पर यूजर चार्जेज भी लगाए गये हैं। भरतपुर ग्राम में शहरी संसाधन यथा- सीसीटीवी, ओपन जिम, पंचायत सचिवालय, स्वच्छ सार्वजनिक स्थल भी बनाए गये हैं।– आकांक्षा राना, सीडीओ, अलीगढ़
[ad_2]
Source link