[ad_1]

UGC Chief in Amar Ujala Samvad
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
UGC Chief in Amar Ujala Samvad: अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में पहुंचे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने उत्तराखंड सरकार को बड़ी नसीहत दी है। प्रोफेसर कुमार ने कहा कि यह सब जानते हैं कि उत्तराखंड में स्कूली शिक्षा व्यवस्था अच्छी है, खासकर बोर्डिंग स्कूल लेकिन उच्च शिक्षा में पिछड़ा हुआ माना जाता है। उन्होंने कहा, आजादी के अमृतकाल के दौर में नई शिक्षा नीति को लागू करने का काम चल रहा है। यह सही समय है राज्य में नए और श्रेष्ठ विश्वविद्यालय खोले जा सकते हैं। विशेष स्वायत्त संस्थान भी खोले जा सकते हैं।
[ad_2]
Source link