[ad_1]

पूर्व मंत्री अमरमणि हुए भावुक।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अभी कुछ कह पाने की स्थिति में नहीं हूं। तबीयत साथ नहीं दे रही। वर्षों बाद ही सही, प्रभु ने घरवालों से मिला दिया…अब क्या कहूं मैं। लंबे समय बाद अपनों को इस तरह से करीब देख रहा हूं। अचानक से सभी का पूरा जीवन बदल गया। भगवान का शुक्र है कि उन्होंने खुशियां लौटा दीं। धीरे-धीरे जिंदगी को सामान्य करने की कोशिश करूंगा। हालांकि ये इतना भी आसान नहीं है।
उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी रिहाई के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भावुक हो गए। बोले…बस अब कुछ नहीं कहूंगा। पूर्व मंत्री के रिहा होने के बाद उनके शुभचिंतक और रिश्तेदार देर रात मोबाइल फोन पर बधाई देते रहे। कई लोगों ने पूर्व मंत्री के बेटे अमनमणि त्रिपाठी को फोन किया और बात करवाकर बधाई देने की बात कही। लेकिन अस्वस्थ होने के कारण पूर्व मंत्री से उनकी बात नहीं हो सकी।
इसे भी पढ़ें: सबकी नजर..अमरमणि की सियासी धुन पर्दे के पीछे से सुनाई देगी या आगे से, अटकलों का बाजार गर्म
[ad_2]
Source link