[ad_1]

Amarnath Yatra 2023
– फोटो : एजेंसी
विस्तार
जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से बुधवार को 843 अमरनाथ यात्रियों का जत्था घाटी के लिए रवाना हुआ। 39वें जत्थे में 614 पुरुष, 146 महिलाएं, 67 साधु और सात बच्चे शामिल हैं। 27 वाहनों के काफिले में जत्था पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों के लिए सुबह 3 बजे से 3.40 बजे के बीच रवाना हुआ। वहीं आगामी छड़ी मुबारक की तैयारियां पूरी हो गई हैं।
छड़ी श्रीनगर के ऐतिहासिक मंदिरों में दर्शन के बाद पवित्र गुफा के लिए प्रस्थान किया। तय समय के अनुसार 16 अगस्त को छड़ी मुबारक दशनामी अखाड़ा श्रीनगर से शंकराचार्य मंदिर के लिए रवाना हुई। 17 अगस्त को सुबह छड़ी मुबारक शारिका भवानी मंदिर में जाएगी और वापस दशनामी अखाड़ा श्रीनगर लौटेगी।
19 अगस्त को दशनामी अखाड़ा श्रीनगर में छड़ी स्थापना और ध्वजारोहण समारोह का आयोजन होगा। 21 अगस्त को नागपंचमी पर पारंपरिक छड़ी पूजन दशनामी अखाड़ा श्रीनगर में शाम पांच बजे होगा।
26 अगस्त को बम-बम भोले के जयघोष के साथ छड़ी मुबारक पवित्र गुफा के लिए प्रस्थान करेगी। श्रीसुरेश्वर मंदिर श्रीनगर में पूजन किया जाएगा। 27 अगस्त को पहलगाम में पूजन और रात्रि विश्राम होगा। 28 अगस्त को छड़ी मुबारक चंदनबाड़ी पहुंचेगी।
29 अगस्त को चंदनबाड़ी से होते हुए शेषनाग पहुंचेगी। 30 अगस्त को शेषनाग से पंचतरणी और अगले दिन श्रावण पूर्णिमा पर पवित्र गुफा में छड़ी मुबारक दर्शन करेगी। एक सितंबर को छड़ी मुबारक पहलगाम के लिए वापसी करेगी और अगले दिन दो सितंबर को लिद्दर नदी में सुबह 9:15 बजे पूजन व विसर्जन होगा।
अब तक 4.25 लाख भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
इस बार वार्षिक यात्रा एक जुलाई से शुरू हो कर 31 अगस्त तक जारी रहेगी। इस बार अब तक 4.25 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिए हैं।
[ad_2]
Source link