[ad_1]

क्रमश: सीएम नीतीश कुमार, गृह मंत्री अमित शाह और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लंबे समय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर रखते आ रहे हैं, लेकिन रविवार को पटना में दोनों की मुलाकात गुलदस्ते की भेंट से हुई। स्मृति चिह्न के आदान-प्रदान से हुई। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक या पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी आतीं तो पूर्वी क्षेत्री परिषद् की 26वीं बैठक खूब जमती। लेकिन, यह नहीं आए थे तो इकलौते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही गृह मंत्री के सामने थे। जो बात हुई, मुख्य रूप से इन्हीं दोनों के बीच हुई। राज्य परिषद् सचिवालय की ओर से संवाद परिसर में यह बैठक हुई।
बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और उड़ीसा के प्रतिनिधि शामिल
गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता की। एनडीए से अलग होने के बाद पहली बार इंडी गठबंधन के अगुवा सीएम नीतीश कुमार और गृह मंत्री अमित शाह आमने-सामने हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह मंत्री अमित शाह का भव्य स्वागत किया। उन्होंने गृह मंत्री को पुष्प गुच्छ, शॉल और प्रतीक चिह्न भेंट की। इसके बाद पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक शुरु हुई। इसमें बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के प्रतिनिधि शामिल हुए।
[ad_2]
Source link