Amit Shah Uttarakhand Visit: कार्यक्रम में हुआ बदलाव, अब 30 मार्च को हरिद्वार आएंगे अमित शाह

[ad_1]

अमित शाह

अमित शाह
– फोटो : Twitter@bjp4india

विस्तार

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे में आंशिक बदलाव किया गया है। पहले वह 31 मार्च को आने वाले थे, अब वह 30 मार्च को ही यहां पहुंच जाएंगे। इस दौरान वह हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में 670 एमपैक्स के कंप्यूटरीकरण की शुरुआत करेंगे।

Dehradun: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री दो दिवसीय दौरे 30 मार्च को आएंगे उत्तराखंड, चमोली के मलारी गांव भी जाएंगे

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे के संबंध में सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को यूकेसीडीपी निदेशालय में अधिकारियों की बैठक कर तैयारियों के बाबत जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री ने बताया कि 30 मार्च को अमित शाह हरिद्वार स्थित ऋषिकुल मैदान सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं की शुरुआत करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर की 670 न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। जिनकी शुरुआत केंद्रीय मंत्री ऑनलाइन करेंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *