Amritpal Singh: अमृतपाल को लेकर नया खुलासा, पीलीभीत के जत्थेदार की स्कॉर्पियो कार से हुआ था फरार

[ad_1]

अमृतपाल सिंह।

अमृतपाल सिंह।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब से फरार खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर बुधवार को नया खुलासा हुआ है। जिस स्कॉर्पियो कार से अमृतपाल फरार हुआ, वह कार उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के अमरिया क्षेत्र के बड़ेपुरा स्थित गुरुद्वारे के जत्थेदार की निकली। बुधवार को कार बरामद होने के बाद इस बात का खुलासा हुआ। बताया जा रहा है फगबड़ा से अमृतपाल स्कॉर्पियो को छोड़कर इनोवा कार से फरार हो गया।

अमृतपाल कि उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भागने की खुफिया एजेंसियों ने आशंका जताई थी। इसके बाद से पीलीभीत में भी सतर्कता बढ़ाई गई थी। तीन दिन से लगातार उत्तराखंड और नेपाल के बॉर्डर पर पुलिस सघन चेकिंग में भी जुटी थी, लेकिन पुलिस की सतर्कता को चुनौती देकर अमृतपाल अमरिया क्षेत्र के बड़ेपुरा स्थित एक गुरुद्वारे के जत्थेदार की कार से पंजाब के फगबड़ा पहुंचा। जहां स्कॉर्पियो कार को छोड़कर इनोवा कार से फरार हो गया। बरामद स्कॉर्पियो की जांच पड़ताल में वह अमरिया के बड़ेपुरा स्थित गुरुद्वारे के जत्थेदार मोहन सिंह की निकली। कार का नंबर उत्तराखंड का निकला है।

चर्चा: जत्थेदार को ले गई पंजाब पुलिस 

बताया जा रहा है कार को चिह्नित करने के बाद पंजाब पुलिस बुधवार सुबह जनपद के अमरिया स्थित बड़ेपुरा पहुंची। जहां से जत्थेदार को हिरासत में लेकर साथ ले गई। हालांकि स्थानीय पुलिस इस बात को स्वीकार नहीं कर रही है। मामला सुर्खियों में आने के बाद देर शाम क्षेत्रीय पुलिस ने बड़ेपुरा स्थित गुरुद्वारे में पहुंचकर छानबीन शुरू की है। जत्थेदार को लेकर तलाश की जा रही, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।

UP News: नवरात्रि पर मंदिर में भक्त ने जीभ काटकर देवी मां को चढ़ाई, यह देख लोग रह गए दंग

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *