Amroha: गाजियाबाद के चालक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, कांच की बोलतों से भी किए वार, अंबरपुर फाटक पर मिला शव

[ad_1]

Amroha: Ghaziabad driver murdered crushing his head with stone, dead body found Ambarpur gate

अमरोहा में कार चालक की हत्या (FILE)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के अंबरपुर रेलवे फाटक के पास गाजियाबाद निवासी ईंट पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। उनकी पहचान मनोज शर्मा 37 पुत्र सतपाल सिंह निवासी आरसी विहार कॉलोनी गाजियाबाद के तौर पर हुई है।

हत्यारोपियों ने मृतक के सिर पर बियर की बोतलों से भी वार किया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल कर फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर सुबूत जुटाए। एसपी कुंवर अनुपम सिंह व एएसपी राजीव कुमार सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया।

पुलिस की टीम मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से मिले पते पर रवाना हो गई है। पुलिस सूत्रों की माने तो शव के पास से मिली कार नोएडा के व्यक्ति की है। मृतक मनोज शर्मा कार लेकर अमरोहा कैसे पहुंचा इसकी जांच की जा रही है।

इसके अलावा हत्या की वजह भी पता लगाई जा रही है। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि गाजियाबाद के युवक का शव मिला है। उसकी सिर कुचलकर हत्या की गई है। प्राथमिक जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सर पर ईंट पत्थर से वार किए गए हैं।

मौके पर टूटी हुई बियर की बोतल भी मिली है। इससे भी सिर में वार किया गया है। आरोपियों के बारे में पता लगाने के लिए टीमें लगाई गई हैं। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *