Amroha: जेब में एक लाखों देखकर बना गया मददगार, मौका मिलते ही मृतक की जेब से ले उड़ा रकम, अब थाने में पूछताछ

[ad_1]

Amroha: One lakh taken out pocket deceased, police is investigating, Shahjahanpur businessman died accident

अमरोहा में हादसे का शिकार एंबुलेंस
– फोटो : संवाद

विस्तार


गजरौला थाना क्षेत्र में यकबगड़ी के सामने फ्लाईओवर पर हादसे का शिकार हुए शाहजहांपुर निवासी मेडिकल स्टोर संचालक एवं व्यापारी नेता की जेब में रखे एक लाख रुपये गायब होने का मामला सामने आया है। मृतक की जेब से एक लाख रुपये किसने निकाले, यह बड़ा सवाल है।

पुलिस इसका पता लगाने के लिए पुलिसकर्मियों, एंबुलेंस कर्मियों के साथ ही हाईवे चौड़ीकरण की निर्माण कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। शाहजहांपुर के पंचशील तिराहा निवासी चंद्रपाल व उनकी पुत्रवधू शिल्पी (28) पत्नी सर्वेश चंद की मंगलवार की तड़के चार बजे हादसे में मौत हो गई।

वह एंबुलेंस से दिल्ली से घर लौट रहे थे। हादसे में एंबुलेंस का चालक प्रवेश व उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। मृतक चंद्रपाल के छोटे भाई एवं भाजपा नेता छंगेलाल ने बताया कि उनके भाई एक लाख रुपये लेकर गए थे। मगर हादसे के बाद रुपये गायब मिले। उन्होंने इस बाबत गजरौला पुलिस से बात की।

पुलिस को बताया कि चंद्रपाल की जेब से किसी ने एक लाख रुपये निकाल लिए हैं। इसका पता लगाकर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बुधवार सुबह पुलिस ने हाईवे चौड़ीकरण की निर्माण कंपनी आईआरबी मुरादाबाद-हापुड़ टोल वे लिमिटेड के कर्मचारियों को थाने में बुलाकर पूछताछ की।

इसके अलावा पुलिस ने घटना स्थल पर सबसे पहले पहुंचने वाले पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की। मौके पर पहुंचे निजी अस्पताल की एंबुलेंस कर्मी भी पुलिस के रडार पर हैं।

अस्पताल से लौटते समय बच गई थी रकम

मृतक चंद्रपाल के भाई छंगेलाल ने बताया कि जब वह शिल्पी को लेकर दिल्ली से लौट रहे थे तो उनके पास एक लाख रुपये बच गए थे। जिसे उन्होंने जेब में रखा था। हादसे के बाद रकम गायब होना हैरत की बात है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *