[ad_1]

यूपी पुलिस की गाड़ी डायल 100
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमरोहा में निजी अस्पताल के मेडिकल स्टोर पर छापेमारी करने पहुंचीं जिला औषधि निरीक्षक से डॉक्टर ने अभद्रता कर दी। इसके बाद हंगामा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। जिला औषधि निरीक्षक ने नगर कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया और वहीं कुर्सी पर बैठ गईं।
मामला बढ़ता देख एसपी ने प्रकरण की जांच नौगांवा सादात को अंजलि कटारिया को सौंपी हैं। डीएम बीएसए से जांच करा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जिस तरह के आरोप औषधि निरीक्षक द्वारा लगाए गए हैं। मेडिकल पर लगे सीसीटीवी फुटेज में उस तरह के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं।
शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे जिला औषधि निरीक्षक रुचि बंसल अपनी टीम के साथ नगर कोतवाली क्षेत्र में एक निजी अस्पताल के मेडिकल पर जांच करने पहुंचीं। यहां दवाइयां की जांच शुरू की तो मेडिकल पर मौजूद कर्मचारियों के होश उड़ गए। उन्होंने यह बात अस्पताल पर मौजूद डॉक्टर से बताई।
जिला औषधि निरीक्षक को कोई भी पहचानता नहीं था, इसलिए अस्पताल के डॉक्टर ने दवा चेक करने के बारे में पूछा। इसके बाद कहासुनी हो गई। इसके बाद जिला औषधि निरीक्षक रुचि बंसल ने डॉक्टर पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। जिसके बाद हंगामा हो गया।
सूचना मिलते ही टीपी नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। इसके बाद जिला औषधि निरीक्षक नगर कोतवाली पहुंच गईं और अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग करने लगीं। करीब तीन घंटे जिला औषधि निरीक्षक कोतवाली में बैठी रहीं।
मामला संज्ञान में आते ही एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने सीओ अंजलि कटारिया को मामले की जांच सौंप दी है। डीएम राजेश कुमार त्यागी ने प्रशासन की और से मामले की जांच बीएसए मोनिका सिंह को सौंपी है।
ड्रग इंस्पेक्टर वाले प्रकरण सीओ नौगांवा सादात अंजलि कटारिया और बीएसए मोनिका सिंह को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने मौके पर जाकर फुटेज देखा है। दोनों अधिकारी जल्द ही मामले की जांच सौंपेंगी। जानकारी ये मिल रही है की अभद्रता और मारपीट करने जैसी कोई बात सामने नहीं आ रही है। यदि सीसीटीवी फुटेज में गलत पाया जाता है तो कार्रवाई अवश्य होगी, इसमें कोई समझौता नहीं होगा।– राजेश कुमार त्यागी, डीएम अमरोहा
डॉक्टर के समर्थन में उतरी आईएमए
निजी अस्पताल के मेडिकल स्टोर पर जांच के दौरान जिला औषधि निरीक्षक रुचि बंसल ने डॉक्टर पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद आईएमए अमरोहा डॉक्टर के समर्थन में उतर आई है। आईएमए अध्यक्ष डॉ. शकील फारूक और सचिव डॉ. देवेंद्र सिरोही की मौजूदगी में अन्य डॉक्टर डीएम राजेश कुमार त्यागी और एसपी कुंवर अनुपम सिंह से मिले।
डॉक्टरों ने कहा कि जिस डॉक्टर पर आरोप लगाया गया है वह आईएमए के वरिष्ठ व सम्मानित सदस्य हैं। जो भी घटना मेडिकल स्टोर पर हुई उसकी निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई करें।
[ad_2]
Source link