[ad_1]

सीएम केजरीवाल ने ट्रेन हादसे पर जताया शोक
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Andhra Train Accident: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में दो ट्रेनों की टक्कर में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया है। मृतक के परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
अरविंद केजरीवाल ने ट्रेन हादसे को बताया बेहद दुखद
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा कि बीते दिन आंध्र प्रदेश में हुआ ट्रेन दुर्घटना बेहद दुखद है। इस हादसे में जिन परिवारों ने अपनों को खो दिया। उनके साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं, वो जल्द स्वस्थ होकर अपने घर लौटें। देश में बार-बार इस तरह की ट्रेन दुर्घटनाओं का होना बेहद चिंताजनक है।
आंध्र प्रदेश में हुई ये ट्रेन दुर्घटना बेहद दुखद है। इस हादसे में जिन परिवारों ने अपनों को खो दिया उनके साथ मेरी संवेदनाएँ। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि जो लोग घायल हुए हैं वो जल्द स्वस्थ होकर अपने घर लौटें।
देश में बार-बार इस तरह की ट्रेन दुर्घटनाओं का होना बेहद चिंताजनक है। https://t.co/DoGlttWFIg
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 29, 2023
[ad_2]
Source link