Anti-Dust Campaign: दिल्ली में ‘धूल विरोधी अभियान’ शुरू, वजीरपुर हॉट स्पॉट का औचक निरीक्षण करेंगे गोपाल राय

[ad_1]

Anti-Dust Campaign started in Delhi from today

गोपाल राय
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


दिल्ली सरकार विंटर एक्शन प्लान पर काम कर रही है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, सर्दियों में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार विंटर एक्शन प्लान के तहत धूल विरोधी अभियान आज से शुरू कर दिया है। यह अभियान सात अक्तूबर से सात नवंबर तक चलेगा। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय धूल विरोधी अभियान के पहले दिन वजीरपुर इलाके में हॉट स्पॉट का औचक निरीक्षण करेंगे।

200 से अधिक एंटी-स्मॉग गन तैनात करने की तैयारी

धूल रोधी अभियान के तहत 200 से अधिक ‘एंटी-स्मॉग गन’ तैनात करने की योजना बना रही है। इसी कड़ी में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने विभिन्न मंडल में ‘एंटी-स्मॉग गन’ किराये पर लेने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पिछले साल पीडब्ल्यूडी ने 150 एंटी-स्मॉग गन तैनात की थी। 

स्मॉग गन सभी कार्यदिवसों पर सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक तैनात की जाएंगी। उन्हें सीएनजी से चलने वाले बीएस-6 इंजन के ट्रक पर लगाया जाएगा और पानी के टैंकर की क्षमता 7000 लीटर होगी। वाहन के आगे और पीछे कैमरे व जीपीएस सिस्टम होगा। यह 50 मीटर की ऊंचाई तक पानी का छिड़काव करने में सक्षम होगा।

लापरवाही पर कटेगा चालान

ठेकेदार को नियमित आधार पर ‘एंटी-स्मॉग’ गन की आपूर्ति करनी होगी। यदि ठेकेदार किसी भी दिन आवश्यक संख्या में एंटी-स्मॉग गन उपलब्ध कराने में विफल रहता है, तो उससे प्रति दिन 20,000 रुपये या 2,500 रुपये प्रति घंटे की वसूली की जाएगी। टैंकर पूरी क्षमता तक भरे होने न होने पर प्रतिदिन 2000 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं यदि वाहन खड़ा मिलने पर 3000 रुपये प्रति घंटे का जुर्माना लगाया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *