[ad_1]
Apara Ekadashi 2023: इस साल अपरा एकादशी आज यानी 15 मई 2023 को है. इसे अचला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. अपरा एकादशी व्रत धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण व्रत है. अपरा एकादशी अजला और अपरा दो नामों से जानी जाती है. इस दिन भगवान त्रिविक्रम की पूजा का विधान है. अपरा एकादशी का एक अर्थ यह कि इस एकादशी का पुण्य अपार है. इस दिन व्रत करने से कीर्ति, पुण्य और धन की वृद्धि होती है. वहीं मनुष्य को ब्रह्म हत्या, परनिंदा और प्रेत योनि जैसे पापों से मुक्ति मिल जाती है. इस दिन तुलसी, चंदन, कपूर, गंगाजल से भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए.
[ad_2]
Source link