APS Bharti : विज्ञापन बताएगा ओवरएज अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा या नहीं, 300 पदाें पर भर्ती जल्द

[ad_1]

Advertisement will tell whether overage candidates will get a chance or not,

UPPSC
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


दस साल पहले अपर निजी सचिव (एपीएस) भर्ती में शामिल जो अभ्यर्थी ओवरएज जो चुके हैं, वे एपीएस की नई भर्ती में शामिल हो सकेंगे या नहीं, यह भर्ती का विज्ञापन जारी होने के बाद स्पष्ट हो जाएगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) इसी हफ्ते नई भर्ती का विज्ञापन जारी करने की तैयारी में हैं।

आयोग को एपीएस के 300 पदों का अधियाचन मिल चुका है। आयोग की ओर से पहले ही सूचना जारी की जा चुकी है कि सितंबर के दूसरे सप्ताह में विज्ञापन प्रस्तावित है। ऐसे में आयोग इसी हफ्ते 300 पदों का विज्ञापन जार कर सकता है। इससे पूर्व आयोग ने वर्ष 2013 में भर्ती का विज्ञापन जारी किया था, जो अब तक धूरी है।

वर्ष 2013 से पहले वर्ष 2010 की भर्ती सीबीआई जांच के घेरे में है और 2010 की भर्ती में धांधली के सुबूत मिलने पर सीबीआई की ओर से आयोग के तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक पर मुकदमा भी दर्ज किया जा चुका है। हालांकि, यह मामला तब पकड़ में आया, जब 2010 के चयनितों को नियुक्ति मिल चुकी थी, लेकिन उस वक्त 2013 की भर्ती प्रक्रिया चल रही थी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *