[ad_1]
Astro Tips For Loan: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सप्ताह के हर एक दिन किसी न किसी काम के लिए शुभ माना गया है, इसके साथ ही सभी दिन अलग अलग देवी देवताओं को समर्पित है. ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि कर्ज लेने से पहले दिन का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आप किसी से कर्ज लेना चाहते हैं, तो सोमवार, गुरुवार, शुक्रवार के दिन लेना चाहिए, इस दिनों में लिया गया कर्ज जल्द ही चुका सकते हैं. वहीं मंगलवार, बुधवार व शनिवार तथा हस्त, मूल, आद्रा, ज्येष्ठा, विशाखा, कृतिका, उत्तराफाल्गुनी, उत्तराषाढ़ा, उत्तराभाद्रपद, रोहिणी आदि नक्षत्र में भूलकर भी कर्ज नहीं लेना चाहिए. इन वारों व नक्षत्रों में लिया गया ऋण चूकने की संभावना बहुत कम होती है और व्यक्ति पर ऋण का बोझ बढ़ता ही जाता है.
[ad_2]
Source link