[ad_1]

अतीक अहमद
– फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अतीक अहमद के बाद पुलिस अब उसके इशारे पर काम करने वाले अपराधियों पर शिकंजा कसने जा रही है। यह वह अपराधी हैं जिनका नाम अतीक के गैंग में नहीं था, लेकिन वह काम माफिया व उसके शूटरों के लिए करते हैं। ऐसे 58 नाम वाली सूची पुलिस ने तैयार की है। जल्द ही इनका नाम आईएस-227 में शामिल किया जाएगा।
अतीक आईएस 227 गैंग का लीडर था जिसमें कुल 121 सदस्य हैं। यह वह सदस्य हैं जिन पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और उन्होंने अतीक अहमद के साथ मिलकर वारदातें कीं। इसमें से कुछ सदस्यों की मौत भी हो चुकी है। अतीक व अशरफ की मौत के बाद पड़ताल की गई तो पता चला कि गैंग में रजिस्टर्ड लोगों के अलावा कई ऐसे अपराधी भी हैं जिन्होंने अतीक के लिए या उसके इशारे पर काम किए।
यह सीधे अतीक से नहीं जुड़े रहे बल्कि वह माफिया के शूटरों के संपर्क में रहे। शूटरों के माध्यम से ही अतीक इन तक मैसेज पहुंचाता था और फिर यह उसके लिए आपराधिक वारदातें करते थे। यही वजह रही कि अतीक व उसके बेहद खास शूटरों के जनपद की बाहर की जेलों में रहने के बावजूद अतीक का धंधा बेरोकटोक संचालित होता रहा। पुलिस ने ऐसे ही 58 नामों की सूची तैयार की है। इन सभी का आपराधिक रिकॉर्ड भी जुटा लिया गया है। अब जल्द ही इनका नाम गैंग में शामिल किया जाएगा। इसके लिए गैंगचार्ट अपडेट किया जाएगा।
[ad_2]
Source link