[ad_1]

अतीक अहमद और शाइस्ता परवीन(फाइल फोटो)
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रयागराज के पूरामुफ्ती के गौसपुर कटहुला में 12.42 करोड़ की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी कराने के बाद पुलिस की नजर अब अतीक अहमद की दो और संपत्तियों पर है। शाहगंज स्थित बंगाल होटल व 200 वर्ग गज प्लॉट की फाइल तैयार कर ली गई है। अब जल्द ही पुलिस आयुक्त कोर्ट को रिपोर्ट भेजकर इन दोनों संपत्तियों को कुर्क करने की अनुमति मांगी जाएगी।
शाहगंज के मिन्हाजपुर में स्थित बंगाल होटल पर अतीक की हिस्सेदारी का पता पुलिस को पिछले दिनों चला था। जांच की गई तो यह बात सामने आई कि पहले किराये पर होटल चलाने को इसके मालिक से अनुबंध किया गया। इसके बाद अतीक अहमद ने अपने लोगों की मदद से होटल के आधे हिस्से पर कब्जा कर लिया।
विरोध पर उसे बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। बाद में होटल की जमीन को तीन हिस्सों में कराकर बैनामा कराया गया। जिसमें एक हिस्सा अतीक के नाम पर था। इस मामले में शाहगंज थाने में अतीक समेत अन्य लोगों पर एफआईआर भी हुई। हालांकि कोई कार्रवाई नहीं हुई।
2008 में बसपा सरकार में होटल को कुर्क किया गया था। हालांकि बाद में अतीक ने इसे मुक्त करा लिया और अपने गुर्गों को इसे रहने के लिए दे दिया। इसके अलावा होटल के पीछे काटजू रोड पर शाइस्ता परवीन के मालिकाना हक वाली 200 वर्ग गज जमीन की भी जानकारी पुलिस को मिली।
[ad_2]
Source link