[ad_1]

असद, अतीक और गुलाम
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी पुलिस और एसटीएफ की मुठभेड़ में मारे गए माफिया अतीक अहमद के बेटे असद व शूटर गुलाम मंगलवार 11 अप्रैल को बरगढ़ व भरतकूप के पास देखे गए थे। हाईवे किनारे के दुकानदारों ने मुठभेड़ के बाद मीडिया में आई तस्वीरों को देखकर यह दावा किया है।
उनका कहना है कि ये दोनों झांसी से प्रयागराज तक रेकी करने के मकसद से आए थे। दरअसल, इसी रूट से माफिया अतीक अहमद को लाया जाना था 12 अप्रैल को इसी मार्ग से साबरमती जेल से प्रयागराज माफिया अतीक को कड़ी सुरक्षा में लेकर पुलिस निकली थी।
13 अप्रैल को पुलिस व एसटीएफ ने मुखबिर की सूचना पर झांसी में मुठभेड़ के दौरान इन दोनों को मार गिराया। शुक्रवार को चित्रकूट जिले की सीमा स्थली भरतकूप के सड़क किनारे के कुछ दुकानदारों ने बताया कि रोडवेज बस से इन दोनों को उतरते उन्होंने देखा था।
[ad_2]
Source link