Auli Marathon: 8-9 नौ अप्रैल को होगी स्काई रनिंग और स्काई अल्ट्रा रेस, 150 से ज्यादा प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

[ad_1]

स्काई रनिंग

स्काई रनिंग
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

औली में बर्फबारी कम होने से स्कीइंग गेम्स रद्द होने के बाद अब स्की माउंटेनियरिंग एसोसिएशन उत्तराखंड और स्काई रनिंग एसोसिएशन उत्तराखंड संयुक्त रूप से औली में राष्ट्रीय स्तर की स्काई रनिंग और स्काई अल्ट्रा रेस प्रतियोगिता करने जा रही है। रेस 8 और 9 अप्रैल को बदरीनाथ हाईवे पर स्थित हनुमान चट्टी से औली (48 किलोमीटर) तक होगी।

Uttarakhand News: होली के लिए अलर्ट मोड पर अस्पताल, एंबुलेंस भी सक्रिय, टिहरी झील में बंद रहेगी बोटिंग

इस बार औली में बेहद कम बर्फबारी हुई है जिस कारण यहां फरवरी माह में शासन स्तर पर प्रस्तावित स्कीइंग प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हो पाया। इसके बाद माउंटनियरिंग एसोसिएशन उत्तराखंड ने औली में स्काई रनिंग और स्काई अल्ट्रा रेस प्रतियोगिता के आयोजन की योजना बनाई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर के अलग-अलग प्रदेशों के 150 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

रेस बदरीनाथ धाम से दस किलोमीटर पहले हनुमान चट्टी से जोशीमठ नगर और सुनील गांव होते हुए औली पहुंचेगी। इसमें प्रतिभागियों को 48 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी। अजय भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता के टॉप-5 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। दोनों प्रतियोगिताओं का आयोजन दो अलग-अलग दिनों में किया जाएगा जिसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *