[ad_1]

रोड-शो करते सपा कार्यकर्ता
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया जिले में धारा 144 लागू होने के बाद भी बिना अनुमति के शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं की ओर से निकाली गई वाहन रैली को लेकर एसपी का सख्त रुख सामने आया है। नियमों का उल्लंघन कर निकाली गई वाहन रैली को लेकर उच्चाधिकारियों को जानकारी न देने के चलते एसपी ने सदर कोतवाल व एलआईयू इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के लिए शासन को पत्राचार करने की बात कही है।
इस संबंध में एसपी की ओर से जारी की गई बाइट में उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव ओम प्रकाश ओझा की ओर से शहर में महज एक बैठक को लेकर अनुमति ली गई थी। वहीं शनिवार को इस बैठक से इतर सपा कार्यकर्ताओं ने बैठक से पूर्व शक्ति प्रदर्शन करने के लिए हाईवे से लेकर शहर के प्रमुख भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में वाहनों से नारेबाजी करते हुए रैली निकाल दी।
आरोप है कि इस दौरान वाहनों से लटककर नारेबाजी करते हुए शामिल लोगों ने धारा-144 को जहां तार-तार किया गया। वहीं सड़क पर जाम की दुश्वारी बनी रही। पूरे मामले को शनिवार को दबा दिया गया। इस प्रकरण में एक रील के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस के उच्चाधिकारी हरकत में आए। कई वाहनों के एक साथ निकले काफिले व नारेबाजी का मामला प्रकाश में आया।
[ad_2]
Source link