Auraiya Nikay Chunav: सियासी रण में दिग्गजों के बीच रही कांटे की टक्कर, हार से मायूस होकर लौटे ये प्रत्याशी

[ad_1]

UP Nikay Chunav 2023 Auraiya up Election Vote Counting

समर्थकों के साथ बिधूना से जीते निर्दलीय प्रत्याशी आदर्श कुमार मिश्रा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में निकाय चुनाव के इस सियासी रण में भाजपा, सपा के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर रही। दिबियापुर को छोड़ कर भाजपा कहीं लड़ाई में नहीं दिखी। कांग्रेस और आप प्रत्याशी काफी पीछे रहे। औरैया, अछल्दा में सपा प्रत्याशियों का बोलबाला रहा। बाबरपुर-अजीतमल और दिबियापुर में कमल खिला तो पीछे-पीछे साइकिल दौड़ती रही।

सबसे तेज रफ्तार साइकिल की औरैया नगर पालिका में रही। जैसे-जैसे मौसम की तपिश बढ़ती गई वैसे आए रुझानों ने कमल को मुरझा दिया। फफूंद में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत के बाद अप्रत्याशित परिणाम रहे। यहां भाजपा के निवर्तमान चेयरमैन को करारी हार का सामना करना पड़ा। अटसू में भाजपा और निर्दलीय के बीच काटे की टक्कर रही। बिधूना में निर्दलीय प्रत्याशी ने कई दिग्गजों को मात देकर जीत हासिल की।

मायूस होकर लौट गए प्रत्याशी

बिधूना नगर पंचायत का परिणाम आते ही यहां भाजपा से चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता एलएस के पुत्र वैभव गुप्ता को हार का सामना करना पड़ा। तीसरे चरण की मतगणना का परिणाम आते ही वैभव, सपा प्रत्याशी प्रदीप लौट गए। इसी तरह अछल्दा में शुरुआत से सपा प्रत्याशी ने बढ़त बनानी शुरू की तो अन्य प्रत्याशियों के खेमे में मायूसी छा गई। दोपहर बाद भाजपा प्रत्याशी राजेश पोरवाल अपने समर्थकों के साथ लौट गए। औरैया नगर पालिका के परिणाम आते निर्दलीय प्रत्याशी लाल जी शुक्ला समर्थकों के साथ चले गए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *