Ayodhya Ram Mandir: रामधुन पर झूमा बाजार, 40 करोड़ रुपये का कारोबार; घर-घर लहराए श्रीराम नाम के ध्वज

[ad_1]

Bareilly Market swings on ramlala pran pratishtha business worth Rs 40 crores done

शोभायात्रा में लहराई श्रीराम पताकाएं
– फोटो : अमर उजाला

अयोध्या में रामलला के अचल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में गजब उत्साह है। नतीजा, बरेली में सप्ताह भर में ही बाजार 30 फीसदी चढ़ा और करीब 40 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठा। पूजन सामग्री, प्रसाद, मिठाई समेत खाद्यान्न की जबरदस्त बिक्री हुई। कारोबारियों के मुताबिक 500 वर्षों का इंतजार अयोध्या में रामलला के विराजमान होने के साथ पूरा होगा। लिहाजा, तैयारियों का सिलसिला एक माह पहले से ही शुरू हो गया था, मगर बाजार में खरीदारी मकर संक्रांति के बाद शुरू हुई। 

जगह-जगह भंडारा आयोजन, मंदिरों और घरों में पूजन फिर प्रसाद वितरण सामग्री खरीदने के लिए लोग बाजार तक पहुंचे। महज आयोजन ही नहीं, बल्कि खास दिन के लिए वाहन, गहनों की भी खरीदारी की। करीब माहभर से सूने आतिशबाजी के बाजार में भी रौनक आई। फूल, दीया, कपड़ा कारोबार में भी उछाल दर्ज हुआ। अच्छा कारोबार होने से व्यापारी खुश है।

80 फीसदी लोगों ने की लड्डू की मांग

प्रसाद के तौर पर धार्मिक मान्यतानुसार लड्डू का वितरण हवन-पूजन के बाद होगा। मिठाई कारोबारियों के मुताबिक खास मौके पर कई प्रतिष्ठान लड्डुओं की खरीदारी पर छूट दे रहे हैं। हलवाई बुक हुए हैं जो ताजी बूंदी और लड्डू बनाएंगे। 80 फीसदी लड्डू की मांग रही। प्रभु श्रीराम को अर्पित करने के लिए गेंदा और गुलाब के फूलों की खूब मांग रही। करीब आठ सौ क्विंटल फूल की बिक्री सप्ताह भर में हुई है। इससे किसानों के दिन भी बहुरे। वहीं, झंडा, पताका की मांग रही।  

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *