Azam Khan News: आजम खां के स्कूल को खाली कराने की कवायद, कर्मी सामान एकत्र करने में जुटे, मौके पर पहुंची पुलिस

[ad_1]

Azam Khan: Efforts vacate Azam Khan school, workers busy packing things, police team reached spot

रामपुर पब्लिश स्कूल में जांच के लिए पहुंची पुलिस
– फोटो : संवाद



विस्तार


सपा नेता आजम खां के रामपुर पब्लिक स्कूल (गर्ल्स विंग) को खाली कराने की कवायद शुरू हो गई है। बुधवार को स्कूल कर्मचारियों ने सामान को एकत्र करना शुरू कर दिया है। इससे पहले कर्मचारियों के साथ पुलिस इंस्पेक्टर ने पूरे मामले में बातचीत की। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी इलाकों को बारीकी से देखा। इस दौरान स्कूल के बाहर बड़ी संख्या में जवान तैनात रहे। 

शिक्षा विभाग की जमीन पर संचालित हो रहे रामपुर पब्लिक स्कूल और सपा कार्यालय को सरकार ने खाली करने का निर्णय लिया है। इस स्कूल में कक्षा एक से आठवीं तक 634 छात्राएं पढ़ती हैं। प्रशासन ने बच्चों के भविष्य को देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली और बीएसए संजीव कुमार के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई है।

जिससे स्कूल भवन को खाली कराने के बाद इसमें पढ़ने वाली छात्राओं की भविष्य पर भी संकट पैदा न हो। उधर, शिक्षा विभाग के अधिकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को दूसरे स्कूल में शिफ्ट करने की तैयारी कर रहे हैं। इसको लेकर बीएसए संजीव कुमार और जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली ने अभिभावकों के संग वार्ता की है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *