Azamgarh: आखिरकार खुला काजी गन हाऊस का ताला , कल ही दबोचा गया था फरार संचालक

[ad_1]

आखिरकार खुला काजी गन हाऊस का ताला

आखिरकार खुला काजी गन हाऊस का ताला
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

यूपी एटीएस ने अवैध असलहा सप्लायर के रूप में चिन्हित आजमगढ़ स्थित काजी गन हाऊस संचालक को रविवार रात गिरफ्तार किया। सोमवार को एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल के नेतृत्व में काजी गन हाउस का ताला खुला। इसके साथ ही एसडीएम सदर व सीओ सिटी की संयुक्त टीम ने गन हाऊस की पड़ताल शुरू की। रिन्यूअल न होने के चलते स्टॉक व कारतूसों की मिलान की जा रही है।

यूपी एटीएस ने बीते 28 अक्टूबर को आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज क्षेत्र से आफताब आलम पुत्र फिरोज आलम एवं मैनुद्दीन शेख समेत दो अन्य को भारी मात्रा में निर्मित व अर्ध निर्मित असलहों के जखीरों के साथ पकड़ा था। एटीएस ने ही इस बात का भी खुलासा किया था कि शहर के आसीफगंज पांडेयबाजार स्थित काजी गन हाऊस से अवैध असलहों की सप्लाई की जाती है।

गन हाऊस संचालक पर घोषित था 50 हजार का इनाम

गन हाऊस का संचालक सैय्यद काजी अरशद को मुख्य रूप से अवैध असलहा सप्लायर के रूप में एटीएस की टीम ने चिन्हित किया था। बिलरियागंज थाने में मुकदमा पंजीकृत होने के बाद से ही काजी अरशद अपना गन हाऊस बंद कर फरार चल रहा था। उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित था।

यूपी एटीएस के डिप्टी एसपी विपिन राय के नेतृत्व में टीम ने  50 हजार के इनामी अभियुक्त सैय्यद काजी अरशद को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मंदूरी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल के नेतृत्व में संयुक्त टीम काजी अरशद को लेकर काजी गन हाऊस पहुंच गए।

ताला खोला गया और फिर एसडीएम सदर व सीओ सिटी के नेतृत्व में जांच की कवायद शुरू कर दी गई। एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने कहा कि काजी गन हाऊस का रिन्यूअल नहीं हुआ है। जिसके चलते उसके स्टॉक व बेचे गए कारतूस आदि के मिलान की कवायद सोमवार को शुरू कर दी गई है। विवेचना के बिंदु के आधार पर संयुक्त टीम द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। 

विस्तार

यूपी एटीएस ने अवैध असलहा सप्लायर के रूप में चिन्हित आजमगढ़ स्थित काजी गन हाऊस संचालक को रविवार रात गिरफ्तार किया। सोमवार को एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल के नेतृत्व में काजी गन हाउस का ताला खुला। इसके साथ ही एसडीएम सदर व सीओ सिटी की संयुक्त टीम ने गन हाऊस की पड़ताल शुरू की। रिन्यूअल न होने के चलते स्टॉक व कारतूसों की मिलान की जा रही है।

यूपी एटीएस ने बीते 28 अक्टूबर को आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज क्षेत्र से आफताब आलम पुत्र फिरोज आलम एवं मैनुद्दीन शेख समेत दो अन्य को भारी मात्रा में निर्मित व अर्ध निर्मित असलहों के जखीरों के साथ पकड़ा था। एटीएस ने ही इस बात का भी खुलासा किया था कि शहर के आसीफगंज पांडेयबाजार स्थित काजी गन हाऊस से अवैध असलहों की सप्लाई की जाती है।

गन हाऊस संचालक पर घोषित था 50 हजार का इनाम

गन हाऊस का संचालक सैय्यद काजी अरशद को मुख्य रूप से अवैध असलहा सप्लायर के रूप में एटीएस की टीम ने चिन्हित किया था। बिलरियागंज थाने में मुकदमा पंजीकृत होने के बाद से ही काजी अरशद अपना गन हाऊस बंद कर फरार चल रहा था। उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित था।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *