[ad_1]

ग्रामीणों और फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के आजमगढ़ जिले के नेवादा गांव में शुक्रवार को संदिग्ध कारणों से आवासीय मड़ई में आग लग गई। जबतक आग पर काबू पाया जाता तबतक गृहस्थी संग बेटी की शादी के लिए रखे सामान जलकर नष्ट हो गए। शादी 25 जून को तय थी। आग की घटना के कारण परिवार में शादी का खुशियां मातम में बदल गईं।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी महातम विश्वकर्मा पुत्र स्व. विफू विश्वकर्मा के आवासीय मकान व मड़ई में शुक्रवार सुबह अचानक लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तबतक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। परिवार के सदस्यों ने बाहर निकलकर जान बचाई।
25 जून को तय है शादी
ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचित करते हुए आग पर पानी डालना शुरू किया। जबतक ग्रामीण और फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग बुझाई तबतक घर में रखा शादी का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि सिलिंडर में आग नहीं लगी। घर में रखा अनाज भी जलकर राख हो गया। महातम की बेटी की शादी 25 जून को तय है। इसको लेकर परिवार में खुशी का माहौल था।
ये भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे के साथ लिव इन रिलेशन से रिश्तों में दूरी तक…समर सिंह से पुलिस ने पूछे ये 25 सवाल
[ad_2]
Source link