Azamgarh: बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से किसान की मौत, दो घायल, शादी समारोह से लौटते समय हादसा

[ad_1]

Farmer killed and two injured due to hit by truck in azamgarh road accident

घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में फरिहां-मुहम्मदपुर मार्ग पर मोहिद्दीनपुर के पास बुधवार सुबह 8 बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया। यहां  गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। 

गंभीरपुर थाना प्रभारी विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि अकबरपुर निवासी देवराज (60), अवधेश कुमार (43) और महेश (30) एक ही बाइक से ताजपुर गांव में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से वापस लौटते समय बुधवार सुबह मोहिद्दीनपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में अवधेश की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि अन्य का उपचार चल रहा है। अवधेश चार भाई में सबसे बड़ा था। अवधेश के पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *