[ad_1]

आजमगढ़ जिले के सहरिया गांव का मामला
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के आजमगढ़ जिले के सहरिया गांव में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इसमें युवक की फावड़े से मार कर हत्या कर दी गई। बीच बचाव में आई युवक की पत्नी भी घायल हुई है। दो पक्षों के बीच मामला होने से गांव में तनाव की स्थिति है। भारी संख्या में पुलिस फोर्स की गांव में तैनाती करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के सहरिया गांव निवासी अबू जैद (48) के घर के पीछे आबादी की जमीन है। जिसे अबू जैद के साथ ही उसके पड़ोसी लालता यादव भी अपना बताते है। पूर्व में भी उक्त जमीन को लेकर लालता व अबूजैद के पिता स्व. इस्लाम के बीच भी मारपीट हो चुकी है। सोमवार सुबह लगभग आठ बजे अबू जैद इसी विवादित जमीन पर झाड़-झंखाड़ की सफाई कर रहा था।
ये भी पढ़ें: अंसारी परिवार की बढ़ीं मुश्किलें: मुख्तार की पत्नी और बेटे समेत छह पर FIR, पीड़ित ने 11 साल बाद की शिकायत
सात बच्चों का पिता था अबू जैद
इसी दौरान लालता वहां पहुंचा और उसने विरोध किया। कहा कि यह जमीन मेरी है। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। कुछ ही देर में बात बढ़ गई और लालता व उसके पक्ष के लोगों ने फावड़ा व लाठी डंडा लेकर अबू जैद पर हमला बोल दिया। अबू जैद लहुलुहान हो गया। बीच बचाव में आई उसकी पत्नी सालेहा परवीन पर भी हमलवारों ने हमला कर दिया। जिससे वह भी घायल हो गई।
[ad_2]
Source link