Azamgarh: मानसिक रूप से बीमार किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर परिजनों के मोबाइल पर भेजा

[ad_1]

विस्तार

आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। इतना ही नहीं दुष्कर्म का अश्लील वीडियो भी बनाया गया था। पीड़िता मानसिक रूप से बीमार थी। इस बाबत पीड़िता की मां ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने शनिवार को तीनों नामजद अभियुक्तों को नेवादा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। वादी मुकदमा ने जुलाई 2022 में पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री छह जून को अचानक घर से गायब हो गई। वह मानसिक रुप से बीमार भी है। सभी नात रिश्तेदारी में पता करने के बाद भी कुछ ज्ञात नहीं हो सका है।

बाद में पता चला कि उसे दीपक निवासी गौरा अपने बड़े पिता बगेदू व उनके लड़के प्रेमचंद के सहयोग से अपने फूफा कपिल निवासी उसर कुठता थाना महराजगंज ले गया। जहां उसे साजिश के तहत दीपक ने कहीं गायब कर दिया। अब गांव की ही एक लड़की के मोबाइल पर मेरी बेटी के साथ गंदी-गंदी फोटो भेज रहा है। इतना ही नहीं दीपक अपने मोबाइल से धमकी देता है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *