[ad_1]

मुख्तार अंसारी।
विस्तार
यूपी के आजमगढ़ जिले में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत धड़ाधड़ कार्रवाई की जा रही है। आए दिन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली जा रही है तो पंजीकृत गिरोहों के तंत्र पर लगाम भी लगाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के नेतृत्व में मुख्तार अंसारी गिरोह को पुलिस प्रशासन ने निशाने पर लिया है।
एसपी के आदेश पर यूपी स्तर पर चिन्हित माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह के सदस्य शाहजमां उर्फ नैय्यर के पांच और सहयोगियों की सोमवार को हिस्ट्रीशीट खोली गई है। बरदह थाने में हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इससे पहले भी शाहजमां के दो सहयोगियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई थी।
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह का सदस्य शाहजमां उर्फ नैय्यर के सहयोगी आए दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे लोगों को पुलिस चिन्हित कर कार्रवाई की नकेल कसने में जुटी है। कुछ दिन पहले ही शाहजमां के दो सहयोगियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई थी तो वहीं सोमवार को भी उसके पांच सहयोगियों की हिस्ट्रीशीट बरदह थाने में खुली।
ये भी पढ़ें: 30 हजार रुपये लेकर केस को रफादफा करने के आरोपी दरोगा गिरफ्तार, अपने ही थाने के लॉकअप में हुए बंद
[ad_2]
Source link