Azamgarh: विद्यालय के पास अजगरों का झुंड देख गांव में हड़कंप, ग्रामीणों में फैली दहशत

[ad_1]

python

python
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

आजमगढ़ जिले के इंद्रपट्टी भरसानी प्राथमिक विद्यालय के बगल में रविवार को सार्वजनिक शौचालय के पीछे करीब 10 से ज्यादा अजगर मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। अजगरों को जंगल में छोड़ने की मांग की। 

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह अतरौलिया क्षेत्र के इंद्र पट्टी भरसानी गांव निवासी आकाश अलाव जलाने के लिए लकड़ी लेने प्राथमिक विद्यालय के पीछे गया। इस दौरान लकड़ी के ढेर पर बैठे एक अजगर ने आकाश के ऊपर हमला कर दिया। हालांकि वह बच गया। आकाश डर कर शोर मचाने लगा। अन्य बच्चों ने गांव पहुंच लोगों को इसकी जानकारी दी।

ग्रामीण मौके पहुंचे तो नजारा देख सकते में आ गए। एक लंबा-मोटा अजगर और दर्जन भर उसके बच्चे लकड़ी के ढेर के नीचे बैठे थे। ग्रामीणों ने कहा कि अजगर कभी भी किसी के ऊपर हमला कर सकते हैं। ऐसे में लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

गांव के लोगों ने बताया कि अजगर ठंड के मौसम में निकलते हैं। गर्मियों में जमीन के अंदर रहते हैं। ग्रामीणों ने प्रधान से जगह की सफाई कराकर अजगरों को जंगल में छोड़ने की मांग की है। इतनी बड़ी संख्या में अजगर मिलने से ग्रामीण दहशत में हैं। 

विस्तार

आजमगढ़ जिले के इंद्रपट्टी भरसानी प्राथमिक विद्यालय के बगल में रविवार को सार्वजनिक शौचालय के पीछे करीब 10 से ज्यादा अजगर मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। अजगरों को जंगल में छोड़ने की मांग की। 

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह अतरौलिया क्षेत्र के इंद्र पट्टी भरसानी गांव निवासी आकाश अलाव जलाने के लिए लकड़ी लेने प्राथमिक विद्यालय के पीछे गया। इस दौरान लकड़ी के ढेर पर बैठे एक अजगर ने आकाश के ऊपर हमला कर दिया। हालांकि वह बच गया। आकाश डर कर शोर मचाने लगा। अन्य बच्चों ने गांव पहुंच लोगों को इसकी जानकारी दी।

ग्रामीण मौके पहुंचे तो नजारा देख सकते में आ गए। एक लंबा-मोटा अजगर और दर्जन भर उसके बच्चे लकड़ी के ढेर के नीचे बैठे थे। ग्रामीणों ने कहा कि अजगर कभी भी किसी के ऊपर हमला कर सकते हैं। ऐसे में लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *