Azamgarh: स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

[ad_1]

Azamgarh: Scorpio collided with a bike, one youth died, another injured, chaos in the family

Azamgarh: स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पवई थाना क्षेत्र के मैगना बाजार के पास शनिवार की शाम स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई तो वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा तो वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।

यह भी पढ़ें- Ballia Crime: स्वर्ण व्यवसायी की बाइक से करीब सात लाख के गहने उड़ा ले गए चोर, सारी वारदात CCTV में कैद

भुखली गांव निवासी संदीप (24) शनिवार की शाम लगभग साढ़े तीन बजे अपने चचेरे भाई राजू के साथ दवा लेने बाजार गया था। वापस लौटते वक्त मैगना बाजार के पास स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान संदीप की देर रात एक बजे मौत हो गई। वहीं राजू का इलाज चल रहा है। सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया। वहीं स्कार्पियों व चालक को पुलिस ने पकड़ भी लिया है। मृतक संदीप दो भाईयों में बड़ा था। उसकी चार बहन बतायी गई है। घटना से परिजनों में कोहरा मच गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *