Azamgarh Crime: घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट, दो की हालत गंभीर, वीडियो वायरल होने के बाद मचा कोहराम

[ad_1]

Women assaulted after entering the house, condition of two critical, chaos created after video went viral

घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरदह थाना क्षेत्र के खरांट गांव में शनिवार को ज़मीनी विवाद को लेकर मारपीट में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। मारपीट का वीडियाो वायरल होने पर एसपी सिटी ने मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

बरदह थाना क्षेत्र के खराट गांव में पीड़ित श्रवण कुमार राय ने शनिवार को ही थाना पर तहरीर दी कि उसका गांव के ही कुछ लोगों से जमीनी विवाद चल रहा है।

यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव पर बरसीं अनुप्रिया पटेल: ‘सपा प्रमुख जीत के दावे करते हैं, लेकिन जनता सारे पोल खोल देती है’

इस बात को लेकर शनिवार की सुबह विपक्षी इकठ्ठा होकर उसके घर में घुस गए और उन लोगों द्वारा महिलाओं से मारपीट की गई। उन लाेगों द्वारा उसकी भयोहू सावित्री राय और भतीजी अंशिका राय पुत्री शिवशंकर राय को मारपीट कर घायल कर दिया। जिन्हें सीएचसी बरदह ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्तपाल के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने कहा कि जमीनी विवाद को लेकर विवाद  हुआ है। जिसमें एक महिला को गंभीर चोट लगी है। विवेचक को मेडिकल रिपोर्ट लेकर दर्ज धाराओं के वृद्धि करने का निर्देश दिया गया है। इस मामले में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *