Azamgarh crime: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

[ad_1]

Azamgarh crime: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Azamgarh crime: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उत्तरगांवा गांव निवासी उधम चौहान (22) पुत्र महेंद्र चौहान का शव बुधवार की देर रात पेड़ से लटका मिला। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा और घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई।

बुधवार को जहां लोग पूरे दिन होली खेलने में मशगूल रहे वहीं गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उत्तर गांवा गांव निवासी गुरुवार की सुबह जब खेतों की ओर जा रहे थे। तो उन्होंने बेर के पेड़ से उधम चौहान का शव लटकते हुए देखा। धीरे-धीरे यह खबर पूरे गांव में फैल गई। मौके पर काफी संख्या में लागों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई इसे लेकर चर्चाएं कर रहा था।

किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और पंचनामा कर पोटस्टमार्टक को भेजा। मौके पर पहुंचे उधम चौहान के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक उधम चौहान पांच भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर पर था। वहीं अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं सका है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *