आजमगढ़ में बरदह पुलिस के हाथ मंगलवार की सुबह एक बड़ी सफलता लगी। बर्रा मोड़ पर हुए मुठभेड़ में शातिर लूटेरा व 25 हजार का ईनामियां बदमाश पुलिस की गोली से घायल होने के बाद पकड़ा गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बरदह थाना पुलिस मंगलवार को संदिग्धों की तलाश में वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक सवार एक बदमाश कमालपुर चौराहे से खेतासराय जिला जौनपुर की तरफ जा रहा है। इस सूचना पर बदमाश की घेराबंदी शुरू कर दी गई। बर्रा मोड़ पर पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को रुकने का इशारा किया। जिस पर बदमाश ने पुलिस को देखते ही बाइक मोड़ कर भागने का प्रयास किया। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिस पर बदमाश पैदल ही भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे रुकने की चेतावनी दी लेकिन बदमाश रुकने के बजाए पुलिस टीम पर फायर कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की तो गोली बदमाश के दाहिने पैर में लगी और वह गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
घायल बदमाश की पहचान शातिर लूटेरा व 25 हजार के ईनामियां बदमाश सूरज कुमार उर्फ डंपी निवासी गहुनी थाना मेंहनगर के रुप में की गई। पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने बताया कि वह चार दिनों पूर्व तरवां क्षेत्र में हुई मूठभेड़ के दौरान भाग निकलने में सफल हो गया था। उस मूठभेड़ में उसके गैंग का चंद्रमा प्रसाद घायल होकर पुलिस की गिरफ्तार में आ गया था। पुलिस ने मौके से तमंचा कारतूस के साथ ही एक बाइक बिना नंबर की बरामद किया है।
मुखबिर की सूचना पर बरदह थाना पुलिस ने मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे शातिर लूटेरा व 25 हजार के ईनामियां अपराधी सूरज को घायल कर गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की गई है। अनुराग आर्य, एसपी, आजमगढ़।
विस्तार
आजमगढ़ में बरदह पुलिस के हाथ मंगलवार की सुबह एक बड़ी सफलता लगी। बर्रा मोड़ पर हुए मुठभेड़ में शातिर लूटेरा व 25 हजार का ईनामियां बदमाश पुलिस की गोली से घायल होने के बाद पकड़ा गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बरदह थाना पुलिस मंगलवार को संदिग्धों की तलाश में वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक सवार एक बदमाश कमालपुर चौराहे से खेतासराय जिला जौनपुर की तरफ जा रहा है। इस सूचना पर बदमाश की घेराबंदी शुरू कर दी गई। बर्रा मोड़ पर पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को रुकने का इशारा किया। जिस पर बदमाश ने पुलिस को देखते ही बाइक मोड़ कर भागने का प्रयास किया। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिस पर बदमाश पैदल ही भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे रुकने की चेतावनी दी लेकिन बदमाश रुकने के बजाए पुलिस टीम पर फायर कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की तो गोली बदमाश के दाहिने पैर में लगी और वह गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।