Azamgarh firing: पुरानी रंजिश के चलते युवक पर की फायरिंग, सीने में फंसी गोली, हालत गंभीर, रेफर

[ad_1]

पुरानी रंजिश के चलते युवक पर की फायरिंग

पुरानी रंजिश के चलते युवक पर की फायरिंग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में जहानागंज थाना क्षेत्र के खोदादादपुर सुलेमपुर गांव में सोमवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे पुरानी रंजिश में एक युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने से घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया। जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

खोदादादपुर-सलेमपुर गांव निवासी सुनील यादव (29) पुत्र जग्गी यादव सोमवार की रात साढ़े आठ बजे बरहर पुलिया के पास ट्रक से बालू उतरवा रहा था। इसी दौरान दो युवक अजीत यादव व रोशन यादव मौके पर पहुंच गए। बताया जाता है कि कुछ देर पहले ही अजीत व रोशन का सुनील से किसी बात को लेकर मोबाइल पर कहासुनी हुई थी। उसी को लेकर एक बार फिर तीनों में कहासुनी होने लगी। तू तू मैं मैं के बीच अजीत और रोशन यादव ने सुनील पर तमंचे से फायर कर दी। गोली सुनील के सीने में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद अजित व रोशन मौके से फरार हो गए। गोली चलने की सूचना पर आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में गोली लगने से घायल सुनील को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस में भी हड़कंप मच गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *