Baba Bageshwar : मंच पर पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, श्रद्धालुओं से बोले- सबकी अर्जी लगेगी

[ad_1]

Baba Bageshwar: Divine court will not be held today, parchi program, Hanumant Katha will be organized

पंडित धीरेंद्र शास्त्री।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुछ ही देर में बाबा आज हनुमंत कथा वाचन करेंगे। इसके लिए बाबा होटल से नौबतपुर स्थित तरेत पाली मठ पहुंच चुके हैं। यहां पहुंचते ही उन्होंने राघवेंद्र सरकार मठ स्थित राम जानकी मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद महंत सुदर्शनाचार्य से आशीर्वाद लिया। इसके बाद बाबा हनुमंत कथा स्थल पर बने मंच पर पहुंचे। बाबा को देखते ही पंडाल में श्रद्धालु जय श्री राम और जय बाबा बागेश्वर धाम के जयकारे लगाने लगे। बाबा ने हाथ जोड़कर उनका अभिनंदन किया और कहा आज सबकी अर्जी लगेगी। 

हालांकि, रविवार देर रात आयोजन समिति ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि लगातार बढ़ रही भी और गर्मी को देखते हुए सोमवार को लगने वाला दिव्य दरबार कैंसिल कर दिया गया है। आयोजन समिति द्वारा कथा वाचन का समय भी परिवर्तित कर दिया गया था। लेकिन, दोपहर के मौसम को देखते हुए कार्यक्रम में बदलाव किया गया। सोमवार दोपहर करीब एक बजे आयोजन समिति ने दिव्य दरबार के कार्यक्रम की सामूहिक अर्जी निकाली जाएगी।। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि भीड़ न लगाएं। अगर कथावाचन का समय पहले के तरह ही रखा गया। यानी हनुमंत कथा वाचन शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक किया जाएगा। 

बाबा बोले- हनुमंत कथा रद्द नहीं, सामूहिक अर्जी लगेगी

इधर, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों से अपील की है कि जो जहां है वहीं से हनुमंत कथा को सुनें। अपने घर में रहकर ही कथा सुनें। उन्होंने कहा कि हनुमंत कथा रद्द नहीं होगी। अपने समय पर कथा होगी। लोगों से प्रार्थना की गई है कि बाकी लोगो को आने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि कथास्थल वाले इलाके में जाम लग रहा है। ढाई-ढाई घंटे लोग जाम में फंस जा रहे। इसलिए अपील है घर में रहकर ही कथा सुनें। लाखों की भीड़ को देखते हुए अपील है कि कम से कम लोग पंडाल आएं। सोमवार को लगने वाले दरबार में सामूहिक अर्जी लगेगी। फिर जो हनुमान जी की इच्छा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *