[ad_1]

बदायूं: आयुष और अहान (Badaun News) की गला रेतकर हत्या करने के मामले में एक और खुलासा हुआ है. ये खुलासा किया है हत्या के आरोप में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए साजिद की पत्नी ने. वो अपने मायके में रहती है. मीडिया से बातचीत में साजिद की पत्नी सना ने बताया कि वो गर्भवती नहीं है. ऐसे में अब ये सवाल उठ रहा है कि जब पत्नी गर्भवती नहीं थी तो साजिद ने झूठ बोलकर विजय ठाकुर की पत्नी से पांच हजार रुपये क्यों मांगे! इस सवाल का जवाब भी अब जावेद की गिरफ्तारी के बाद ही मिलेगा.
एनकाउंटर के मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश
उधर डीएम बदायूं ने मनोज कुमार ने साजिद के एनकाउंटर के मामले में मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट को जांच का प्रभारी नियुक्त किया है. डीएम की नोटिस के अनुसार सिविल लाइन पुलिस को साजिद और जावेद के सिरसा दबरई जंगल में होने की सूचना मिली थी. पुलिस ने जब इनका पीछा किया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. इसमें साजिद को गोली लगी और जावेद मौके से फरार हो गया. पुलिस साजिद को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले गई. जहां उसकी मौत हो गई.
[ad_2]
Source link