Baddi Fire Case: परफ्यूम फैक्टरी में 12वें दिन भी जारी सर्च अभियान, केमिकल के सभी ड्रम निकाले

[ad_1]

Baddi Fire Case: Search operation continues in perfume factory for 12th day, all drums of chemicals removed

केमिकल के सभी ड्रम निकाले
– फोटो : संवाद

विस्तार


 हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी स्थित परफ्यूम फैक्टरी में हुए अग्निकांड के बाद मंगलवार को 12वें दिन भी सर्च अभियान जारी रहा। तीसरी मंजिल पर ईंटों पर गिरे लोहे की शीट को काटकर हटाया गया। शीट के नीचे ईंटें हैं और इन ईंटों के नीचे लापता लोगों के शव मिल सकते हैं। इसके अलावा केमिकल के सभी ड्रम बाहर निकाल लिए गए हैं। फैक्टरी में लोक निर्माण विभाग, प्रदूषण, पुलिस, एसडीआरएफ की टीमों ने मंगलवार को भी सर्च अभियान जारी रखा। एसडीआरएफ की टीम को आशंका है कि तीसरी मंजिल में और कंकाल मिल सकते हैं। लोहे के शेड को हटाने के बाद ईंटों को हटाया जाएगा।

एसडीआरएफ की टीम ने मंगलवार को केमिकल के 32 बड़े और 45 छोटे ड्रम निकाले। फैक्टरी में 222 बड़े और 62 छोटे ड्रम थे। दरअसल आग लगने के बाद भगदड़ मच गई थी और उस दौरान कंपनी में कई कामगार अंदर थे। पहली मंजिल से आसानी से कामगार बाहर निकल गए थे, लेकिन दूसरी और तीसरी मंजिल से कई कामगार कूद गए थे। इससे 30 घायल हो गए थे, जिसमें से एक महिला ने पीजीआई में दम तोड़ दिया था। 8 कामगार लापता हो गए थे। इनमें छह के शव मिल चुके हैं। तीन की शिनाख्त हो गई है। अभी दो लापता हैं। डीएसपी खजाना राम ने बताया कि ड्रमों को नष्ट करने के लिए शिवालिक सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट दभोटा भेजा गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *